बुलंदशहर। अग्निपथ के खिलाफ शिकारपुर में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह
बुलंदशहर। अग्निपथ के खिलाफ शिकारपुर में कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह रिपो० रिशू कुमार बुलंदशहर/शिकारपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर सोमवार को शिकारपुर में कांग्रेसियों ने गांधीपार्क में एक दिवसीय सत्याग्रह किया पूर्व विधायक प्रत्याशी व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व के कांग्रेसी एकत्रित हुए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन में कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को वापिस लेने की मांग की है कांग्रेस ने अग्निपथ योजना पर देशभर में व्यापक विचार विमर्श करने और विरोध के आंदोलन में छात्रों युवाओं पर दर्ज मुकद्दमे वापिस करने की भी मांग की है। पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान एडवोकेट, ने कहा कि मोदी सरकार और भाजपा ने किसान, नौजवान का झूठे वायदे कर वोट लेकर उनसे धोखा कि है उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना से गांव देहात के युवाओं की उम्मीदों को झटका लगा है उन्होंने कहा कि नौजवानों और किसानों को समझना होगा कि कांग्रेस ही देश और प्रदेश में भाजपा का विकल्प ह…