बुलंदशहर। निशान्त ने किया जिला टॉप, 88.00 प्रतिशत अंक पा कर जनपद का किया नाम रोशन
बुलंदशहर। निशान्त ने किया जिला टॉप, 88.00 प्रतिशत अंक पा कर जनपद का किया नाम रोशन रिपो० रीशू कुमार बुलंदशहर/शिकारपुर। यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली इंटरमीडिएट की परीक्षा में मां भगवती इन्टर कॉलेज शिकारपुर का निशान्त शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी ग्राम खैरपुर में 88.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यार्थी की सफलता से उनके परिजनों व विद्यालयों में भी खुशी की लहर दौड़ गई निशान्त शर्मा, ने अपने परिजनों के सामने बताया कि मेरा सपना वायु सेना का है जिसे में अपने गुरुजनों की मदद व आशीर्वाद और अपने परिश्रम से शत प्रतिशत पा के रहूंगा विद्यालय की चेयरमैन सुमन लता सिंघल, डायरेक्टर अनिल कुमार सिंघल, और प्रधानाचार्य जगदीश कुमार, ने छात्र निशान्त को मिठाई खिला कर कामयाबी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। छात्र निशान्त शर्मा, ने अपनी शिक्षा की कामयाबी में अपने विद्यालय के चेयरमैन, डायरेक्टर, प्रधानाचार्य व समस्त अध्यापकों के साथ-साथ अपने माता-पिता के शुभ आशीर्वाद से जिले में दूसरा तहसील में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बुलंदशहर। 84.50 प्रतिशत अंक पा कर जनपद में किसान इन्टर कॉले…