बुलंदशहर। ऑपरेशन लंगड़ा जारी : पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, 20 - 20 हजार के दो इनामी बदमाश को लगी गोली
बुलंदशहर। ऑपरेशन लंगड़ा जारी : पुलिस की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़, 20 - 20 हजार के दो इनामी बदमाश को लगी गोली ब्यूरो ललित चौधरी यूपी के बुलंदशहर में 20-20 हजार के दो इनामी बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी। बुलंदशहर में लगातार ऑपरेशन लगड़ा जारी है यहां 20-20 हजार के दो इनामी बदमाशों ने खुद को पुलिस से घिरता हुआ देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए, बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। क्या है पूरा मामला बता दें कि मामला थाना स्याना क्षेत्र का है जहां बाइक सवार बदमाशों से स्याना पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। देर रात में थाना स्याना पुलिस टीम थल तिराहे पर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की चैकिंग में कर रही थी। ठीक उसी समय पर 2 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जिनको रूकने का इशारा किया गया तो बदमाश बाइक को तेजी से मोड़कर थल गांव की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिस पर बदमाशों ने अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की घायल बदमाशों को अस्पताल…