बुलंदशहर। लुटेरों का आतंक : दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर की लूट, पिस्टल दिखाकर 12 लाख की 11 चैन लूटकर बाइक पर हुए फरार
बुलंदशहर। लुटेरों का आतंक : दिनदहाड़े ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर की लूट, पिस्टल दिखाकर 12 लाख की 11 चैन लूटकर बाइक पर हुए फरार ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र की गांधी रोड के पदम सिंह गेट पर स्थित ललित ज्वैलर्स में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाश पिस्टल दिखा सर्राफा से 11 सोने की चेन लूट कर भाग गया। सभी चेन की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर एसएसपी और एसपी देहात ने पूछताछ की। वहीं सीसीटीवी के आधार पर आरोपी बदमाश की तलाश शुरू कर दी गई है। मुरारीलाल पेच मोहल्ला निवासी मनीष बंसल उर्फ मिंटू की पदम सिंह गेट पर ललित ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। मनीष ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 11ः30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति मास्क लगाकर दुकान में आया था। उक्त व्यक्ति ने सोने की चेन दिखाने के लिए बोला। इस दौरान दुकान में दो सहायक भी मौजूद थे, जो सीढ़ियों पर बैठे हुए थे। सोने की चेन देखने के दौरान अज्ञात व्यक्ति मोबाइल पर बात करने लगा। पांच मिनट बाद वह कुर्सी से उठा और बगल में दबाई हुई पिस्टल बाहर निकाल ली। मनीष कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपी चेन का डिब्बा बंद कर बाहर लेकर भाग गया। आरोपी के पीछे एक सहायक भी भागा, लेकिन आरोपी दुकान से 200 मीटर दूरी पर ढोरी मोहल्ले की गली में खड़ी बाइक को चालू करके फरार हो गय…