बुलंदशहर। महिला से पति के चार दोस्तों ने किया गैंगरेप, पहले शराब पी उसके बाद किया दुष्कर्म
बुलंदशहर। महिला से पति के चार दोस्तों ने किया गैंगरेप, पहले शराब पी उसके बाद किया दुष्कर्म रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर/खुर्जा। खुर्जा तहसील में महिला से पति के चार दोस्तों ने गैंगरेप किया। महिला ने पति पर आरोप लगाया कि उसने ही उसे दोस्तों के सामने परोस दिया था। पीड़िता ने पति समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।वहीं महिला को पुलिस ने मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने पति के चार दोस्तों पर गैंगरेप करने का आरोप लगा है। महिला का कहना है कि एक महीना पहले पति अपने चार शराबी दोस्तों को घर ले आया था। जहां सभी ने पहले शराब पी। पति के ज्यादा शराब पी लेने के बाद वह एक कोने सो गया। उसके बाद पति के दोस्तों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि पति और उसके दोस्त मजदूरी के साथ ऑटो रिक्शा चलाने का काम करते हैं। ऑटो रिक्शा चलाते हैं सभी उसने बताया कि लोक लाज और धमाने के डर से उसने इस बात को छुपाए रखा, लेकिन वह अंदर ही अंदर घुट रही थी। शुक्रवार देर शाम हिम्मत कर उसने कोतवाली में तहरीर दर्ज कराई। महिला ने पति रजनीश, गौरव, लप्पू, अर्जुन और धर्मवीर के खिलाफ नामजद तहरीर दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि एक महिला ने पति औ…