बुलंदशहर। छेड़खानी से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने दी जान : भरी पंचायत में पैर छूकर माफी मांगने पर नहीं सुधरे 3 युवक,पंचायत के बाद भी धमकाया और गालियां दी
बुलंदशहर। छेड़खानी से तंग आकर 9वीं की छात्रा ने दी जान : भरी पंचायत में पैर छूकर माफी मांगने पर नहीं सुधरे 3 युवक,पंचायत के बाद भी धमकाया और गालियां दी रिपो० राजेश शर्मा बुलंदशहर/अनूपशहर। अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से परेशान 9वीं की छात्रा ने बुधवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसे गांव के 3 लड़के परेशान करते थे। उनमें से एक ने गांव में अफेयर की अफवाह भी फैला दी थी। इससे आहत परिवार ने गांव में पंचायत की। पंचायत में लड़कों ने पैर पकड़कर माफी मांगी। लेकिन पंचायत खत्म होते ही आरोपी लड़कों ने पीड़िता को धमकी दे डाली। गालियां भी दी। इससे परेशान होकर छात्रा ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। पिता बोले- मेरी बेटी पढ़ने में बहुत अच्छी थी यह पूरा मामला अनूपशहर तहसील के एक गांव का है। मृतका के पिता ने कहा, मेरी बेटी पढ़ने में बहुत अच्छी थी। वह सिर्फ पढ़ाई से मतलब रखती थी। मेरे बेटे का आरोपी लड़कों से विवाद भी हुआ था। बेटी ने जब आपबीती बताई तो 6 जून को गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में तीनों लड़कों ने बेटी से पैर छूकर माफी मांगी थी। लड़कों को समझाया भी गया था कि वो आगे से छात्रा को परेशान नहीं करेंगे। लेकिन लड़के उसके बाद भी नहीं माने। वो लोग लड़की को परेशान करते रहे। परिवार की शिकायत पर लड़कों को फि…