बुलंदशहर। 25 हजार रुपये के कुख्यात इनामी सहित दो बदमाशों को लगी गोली, घायल
बुलंदशहर। 25 हजार रुपये के कुख्यात इनामी सहित दो बदमाशों को लगी गोली, घायल ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव बुलंदशहर/ गुलावठी। थाना पुलिस की कुख्यात गोकशों से मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात गोकश आसिफ उर्फ बिल्ला तथा दूसरा बदमाश फईमू गोली लगने से घायल हो गए। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गोकशी करने के उपकरण, नशीली दवाई, एक बाइक, अवैध असलहा, कारतूस बरामद किए हैं। गुलावठी कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शनिवार देर रात ग्राम चंदपुरा के जंगल में कुछ गोकश गोकशी की घटना करने वाले हैं। गुलावठी पुलिस ग्राम चंदपुरा को जाने वाले रास्ते पर भट्ठे के पास चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद एक बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने फायरिंग की। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में बाइक सवार दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान आसिफ उर्फ बिल्ला पुत्र समीम निवासी ग्राम कमालपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर व फईमू पुत्र नन्हे निवासी ग्राम इस्माईलपुर थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई। घायल बदमाशों को सीएचसी गुलावठ…