बुलंदशहर। दो लुटेरे गिरफ्तार : लूट से पहले पीड़ित की दम भर करते थे पिटाई, जान से मारने की देते थे धमकी देकर रूपये लेकर हो जाते थे फरार

बुलंदशहर। दो लुटेरे गिरफ्तार : लूट से पहले पीड़ित की दम भर करते थे पिटाई, जान से मारने की देते थे धमकी देकर रूपये लेकर हो जाते थे फरार
रिपो० जोगेंद्र सागर  बुलंदशहर/खुर्जा। खुर्जा देहात पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो लुटेरों को पकड़ा है। यह लुटेरे वारदात को अंजाम देने से पहले पीड़ित की पिटाई जरूर करते थे। इनके निशाने पर मोटरसाइकिल से आने-जाने वाले राहगीर होते थे। वारदात को नेशनल हाईवे पर अंजाम देते थे। लूट करने से पहले यह पीड़ित को पीट-पीटकर उसे अधमरा कर देते थे और पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी देते थे। 2.37 लाख की नकदी बरामद एक माह में ही यह लुटेरे करीब एक दर्जन से ज्यादा लूट की वारदात को अंजाम दे चुके थे। आरोपियों की पहचान जतिन कुमार और ललित सिंह निवासी खुर्जा के रूप में हुई है। थाना खुर्जा देहात पुलिस और स्वाट टीम ने दोनों शातिर लुटेरे गिरफ्तार किये हैं। बदमाशों के कब्जे से लूटे गए दो लाख 37 हजार रुपए नगद, एक मोबाइल फोन और ज्वेलरी बरामद हुई है। विभिन्न घटनाओं में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। लूटे गए मोबाइल ने पकड़वाया दोनों लुटेरों को उनके द्वारा करीब तीन दिन पहले लूटे गए मोबाइल ने ही पकड़वा दिया। लुटेरों से मोबाइल से सिम नहीं निकला तो लुटेरो ने मोबाइल को घर मे ही र…