बुलंदशहर। बुलंदशहर में युवती घसीट घसीट कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल - जानिए क्या है पूरा मामला

बुलंदशहर। बुलंदशहर में युवती घसीट घसीट कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल - जानिए क्या है पूरा मामला
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर।  यूपी के बुलंदशहर में एक युवती को 2 महिलाओं द्वारा घसीट घसीट कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें दो महिलाएं एक युवती को सड़क पर घसीट घसीट कर पीटती नजर आ रही हैं। आरोप है कि युवती बहन के देवर से शादी करना चाहती है. इसलिए यह दोनों महिलाएं उसे पीट रही है. पूरी घटना थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा की बताई जा रही है। शनिवार को थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के मुंडा खेड़ा में सड़क पर दो महिलाएं एक युवती को घसीट घसीट कर पीठ रही है. जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में साफ साफ नजर आ रहा है कि महिलाएं युवती को जोर जबरन के साथ घसीटते नजर आ रही हैं. आरोप है कि युवती बहन के देवर के साथ शादी करना चाहती है लेकिन परिजन देवर के साथ शादी करना नहीं चाहते. इसलिए दोनों महिलाएं युवती को घसीटते हुए ले जा रही हैं. लेकिन युवती बहन के देवर के साथ शादी करने पर अड़ी है. जिसके दौरान उसे मारा पीटा भी जा रहा है. यह घटना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर को महिला का देवर काम पर गया था. तभी उसकी छो…