यूपी। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी - 3 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन उद्घाटन, बोले यूपी में निवेशकों का स्वागत, अडानी ग्रुप ने किया 70000 करोड़ का निवेश का एलान - जानिए किस - किस उद्योगपति ने किया निवेश

यूपी। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी - 3 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन उद्घाटन, बोले यूपी में निवेशकों का स्वागत, अडानी ग्रुप ने किया 70000 करोड़ का निवेश का एलान - जानिए किस - किस उद्योगपति ने किया निवेश
डेस्क समाचार दर्पण लाइव लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पहुंच प्रदर्शनी में लगाए स्टालों का अवलोकन कर रहे हैं। उनके साथ देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रदेश के मुखुयमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह सहित प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवम केशव मौर्य, औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी , मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। देशभर के उद्योगपति भी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल हुए हैं। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी बोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति में वो सामर्थ्य है कि आपके सपने और संकल्पों को नई उड़ान, नई ऊंचाई देगा। उत्तर प्रदेश के नौजवानों का परिश्रम, सामर्थ्य, समझ, समर्पण आपके सभी सपने, संकल्पों को सिद्ध करके रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं काशी का सांसद हूं इसलिए इतना चाहूंगा कि कभी समय निकालकर मेरी काशी देखकर आइए। काशी बहुत बदल गई है। विश्व की ऐसी नगरी, अपनी पुरातन सामर्थ्य के साथ नए रंग-रूप में सज सकती है, ये उत्तर प्रदेश की ताकत का जीता-जागता उदाहरण है। यूपी मे…