यूपी। योगी के मंत्री सुरेश खन्ना सफाई व्यवस्था का सच जानने के लिए बुलंदशहर में पैदल ही सड़क पर निकले - जानिए फिर क्या हुआ
यूपी। योगी के मंत्री सुरेश खन्ना सफाई व्यवस्था का सच जानने के लिए बुलंदशहर में पैदल ही सड़क पर निकले - जानिए फिर क्या हुआ ब्यूरो ललित चौधरी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री सुरेश खन्ना तथा कूड़े के ढेर पर गंदगी कुरेदते आवारा पशु यूपी/बुलंदशहर। बुधवार को उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। मोहल्ला ऊपरकोट में जब मंत्रीजी अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण कर रहे थे तो सड़क किनारे गंदगी का ढेर पड़ा था। और आवारा पशु गंदगी को कुरेद रहे थे। मगर मंत्रीजी गंदगी को देख नजर अंदाज कर आगे बढ़ गये और नगर की सफाई व्यवस्था की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तारीफ करते हुए दावा किया कि बुलंदशहर में सफाई व्यवस्था तो दुरुस्त है। मगर नालियों की सफाई के दौरान पानी डालकर उन्हें और साफ करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि जब संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना गंदगी के ढेर के पास से गुजर रहे थे तो किसी ने उनकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद मंत्री जी के निरीक्षण और नगर की सफाई व्यवस्था की तस्वीरो ने पोल खोल कर रख दी। उत्तर प्रदेश के व…