आम के बाग में पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ते समय युवक आया हाईटेंशन लाइन की चपेट में, मौत
आम के बाग में पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ते समय युवक आया हाईटेंशन लाइन की चपेट में, मौत विजयगढ़। थाना क्षेत्र के गांव खुर्मपुर के पास दुभिया में रविवार को दर्दनाक घटना हुई। आम के बाग में पेड़ के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में 18 वर्षीय युवक की चिपककर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर आसपास के लोग जमा हो गए। ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ जिला गौतमबुद्ध नगर के गांव मदारपुर जेवर का रहने वाला 18 वर्षीय जितेंद्र पुत्र नेम सिंह अपनी ममेरी बहिन के यहां आया था। मामा जगदीश की बेटी मोनिका की 24 जून को शादी हुई थी। उसी समारोह में वह शामिल होन में गांव दुभिया आया था। शादी में शामिल होने के बाद रविवार सुबह अपने बहनोई वीरेंद्र के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। सासनी नानऊ मार्ग गांव से खुर्मपुर के बीच आम के बाग में लघुशंका की बजह से बाइक रोक ली। बहनोई बाइक के पास ही खड़ा रहा। बताते हैं कि आम के पेड़ के ऊपर हाईटेंशन की लाइन जा रही थी। उसकी चपेट में आने से तेज धमाके के साथ चिपक कर घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। साले को मरा देख पास खड़े बहनोई के पैरों की जमीन खिसक गई। दुर्घटना की खबर पर गांव व आस पास के लोग इकट्ठे हो गए। बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम …