अलीगढ़ : अपराधों में गिरफ्तारी के साथ होगी कुर्की:अलीगढ़ एसएसपी ने की 4 घंटे क्राइम मीटिंग

अलीगढ़ : अपराधों में गिरफ्तारी के साथ होगी कुर्की:अलीगढ़ एसएसपी ने की 4 घंटे क्राइम मीटिंग
पुराने अपराधियों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है। उनके खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीट की कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इतना ही काफी नहीं है। नए अपराधियों पर भी नकेल कसकर ही अपराध रोके जा सकते हैं। ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ जिले में होने वाले गंभीर अपराधों पर पुलिस पूरी सख्ती के साथ पेश आए और आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए जाएं। इसके साथ ही इनकी संपत्तियां भी जब्त और कुर्क की जाए। तभी अपराधियों में कानून का डर होगा। यह बात एसएसपी कलानिधि नैथानी ने क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक में कही। 4 घंटे की बैठक में दिए गए विभिन्न निर्देश आमजनों को अपराध मुक्त माहौल देने और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसपी ने अधिकारियों की बैठक की। पुलिस लाइन स्थित सभागार में लगभग 4 घंटे तक यह बैठक जारी रही और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने विभिन्न निर्देश दिए। इसमें क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने थाने वाले अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते महीनों में कितने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई हैं। इसके साथ ही अधिकारियो…