अलीगढ़ : मेरा सनातन फाउंडेशन के बैनर तले एक्सीलेंस इंटरनेशनल स्कूल में सनातन यात्रा का हुआ भव्य आयोजन
अलीगढ़ : मेरा सनातन फाउंडेशन के बैनर तले एक्सीलेंस इंटरनेशनल स्कूल में सनातन यात्रा का हुआ भव्य आयोजन ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ मेरा सनातन फाउंडेशन ने एक बार फिर अलीगढ़ में एक्सीलेंस इंटरनेशनल स्कूल, रामघाट रोड पर 'सनातन यात्रा' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने आए सभी प्रतिभागियों ने सनातन धर्म पर अपने भजन, कविताएं एवं प्रेरक विचार प्रस्तुत किए जो "मेरा सनातन" के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किए जायेंगे। सनातन यात्रा' में ललित म्यूजिक अकेडमी, आयुष म्यूजिक लेबल, एक्सीलेंस इंटरनेशनल स्कूल एवं एटरनल जीनियस वन संस्था का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फायरब्रांड हिंदुत्ववादी युवा भाजपा नेता विनय वार्ष्णेंय अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर फिल्मों या किसी भी अन्य माध्यम से सनातन धर्म का कोई मजाक बनाने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध सभी सनातनी एकजुट होकर आवाज उठाएं साथ ही उन्होंने प्रतिदिन श्रीमद्भगवद्गीता और रामायण का पाठ करने की अपील भी प्रतिभागियों से की। 'मेरा सनातन फाउंडेशन' के फाउंडर जीत गोविंद सरकार ने कहा कि अलीगढ़ में सनातन धर्म से जुड़े कार्यक्रम हर महीने किए जाएंगे। हमें लोगों के समर्थन क…