बुलंदशहर। नहर में मिला था चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी का शव, पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बुलंदशहर। नहर में मिला था चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी का शव, पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर/खुर्जा। बुलंदशहर में बुधवार शाम खुर्जा कस्बे के पास एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी एक नहर में मृत पाई गई। वहीं इस बीच पीड़िता के पिता ने उसके पति और चार अन्य के खिलाफ हत्या और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। अनूप शहर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बावड़ी निवासी संदीप ने मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके 30 साल के बेटे प्रशांत कुमार की पत्नी महक घर से लापता हो गई है। नहर में मिला चार्टर्ड एकाउंटेंट की पत्नी का शव महक एक कंपनी सेक्रेटरी भी थी। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सैमदा नहर पुल के पास एक महिला का शव नहर में पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद किया और उसकी पहचान महक के रूप में की। बुलंदशहर के तेलीवाड़ा निवासी महिला के पिता अश्विनी कुमार ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी के लापता होने की खबर ससुराल से मिली। दहेज को लेकर बेटी की हत्या का पिता ने लगाया आरोप वहीं महिला के पिता अश्वनी ने दहेज को लेकर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए एसएसपी को शिकायत दी है। अश्विनी की शिकायत के आधार पर महक के पति, उसकी सास, ससुर और भाभी के खिलाफ मामला दर्ज किया ग…