बुलंदशहर। जलभराव की समस्या के कारण सड़क पर गन्दे पानी में उतरे भाजपा विधायक, बाल्टी से पानी को निकाला - पढ़िए पूरी खबर
बुलंदशहर। जलभराव की समस्या के कारण सड़क पर गन्दे पानी में उतरे भाजपा विधायक, बाल्टी से पानी को निकाला - पढ़िए पूरी खबर ब्यूरो ललित चौधरी नगरपालिका के विकास के कार्यों उस समय पोल खुल गई जब भाजपा के सदर विधायक को बीसा कालोनी में सड़क पर भरा पानी बाल्टी से निकालना पड़ा। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर की बीसा कालोनी के लोगों के मुताबिक, बरसात शुरू होने से महीनों पहले से सड़क पर पानी भरा है। भाजपा के पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने सुनवाई नहीं की तो वे शुक्रवार शाम भाजपा के सदर विधायक प्रदीप चौधरी के पास पहुंचे। विधायक समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और बाल्टी से पानी निकालना शुरू कर दिया। लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इस दौरान बच्चों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। उधर, रालोद नेता सुनील चरौरा और कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रशांत वाल्मीकि का कहना है कि 15 साल से भाजपा के ही चेयरमैन हैं और सरकार भी भाजपा की है। इसके बाद भी यह हाल है तो विधायक को स्वयं सोचना चाहिए। बुलंदशहर। बुलंदशहर में बारिश के चलते, रोड पर पानी जमा होने की शिकायत मिलने पर बीजेपी विधायक ने कॉलोनी में पहुंच कर बाल्टी से पानी निकालने का काम किया। अपने समर्थकों के साथ शनिवार को शहर की बीसा कॉ…