बुलंदशहर। खड़े डंफर में घुसी तेज रफ्तार मैक्स, तीन महिलाओं की मौत

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर/खुर्जा। बुलंदशहर में एक मैक्स सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई, जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात को बुलंदशहर-अलीगढ़ हाईवे पर हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, अपर जिलाधिकारी प्रशांत समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है। राहत बचाव कार्य जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैक्स खुर्जा से बुलंदशहर की तरफ जा रही थी। उसकी स्पीड काफी तेज थी, जिसकी वजह से चालक ने मैक्स पर अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित मैक्स सड़क किनारे खड़ी डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि मैक्स के परखच्चे उड़ गए। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हादसे के बाद मैक्स में सवार लोग फंसे गए थे। उन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकला और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजवाया। अस्पताल पहुंचे घायलों में से तीन महिलाएं की दम तोड़ चुकी थी। वहीं 11 घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसमें से कुछ ही हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल मजदूर हैं। पॉटरी इंडस्ट्री में काम कर महिला मजदूर घर लौट रही थी

तीन महिला मृतकों में से एक महिला मृतक की शिनाख्त रामा पत्नी चंद्रपाल निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा अन्य दो महिला मृतकों की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।


बुलंदशहर। पति के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज


बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला पर उसके पति ने कचहरी परिसर में जानलेवा हमला कर दिया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपित पति पीड़िता व उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। 

नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव सरदार नगर निवासी पीड़िता रेनू पुत्री सतेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका अपने पति से भरणपोषण का एक वाद न्यायालय में विचाराधीन है। 

आरोप है कि 27 जून को पीड़िता केस की सुनवाई के बाद पत्रावली पर हस्ताक्षर कर कोर्ट से बाहर निकली। उसी दौरान वहां उसके पति ने उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। उसके साथ लात-घूंसों से बुरी तरह मारपीट की गई। पति ने उसे एवं उसकी पुत्री को जान से मार देने की धमकी दी।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0