बुलंदशहर। वृद्धा से दुष्कर्म : आरोपित कपड़ा ठूंस कर हुआ फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच
बुलंदशहर। वृद्धा से दुष्कर्म : आरोपित कपड़ा ठूंस कर हुआ फरार, पुलिस कर रही मामले की जांच ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर/छतारी । छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम वृद्धा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सामान लेकर घर लौट रही थी वृद्धा पीड़िता के स्वजन ने थाना पर दी तहरीर में बताया कि 60 वर्षीय पीड़िता सामान लेकर घर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के ही अधेड़ ने उसे खेत में खींच लिया। आरोपित दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर महिला के मुंह में कपड़ा ठूस कर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष राहुल चौधरी मुताबिक तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बुलंदशहर। खुर्जा देहात थाने के सामने डिवाइडर से टकराई कार, छह घायल रिपो० जोगेंद्र सागर बुलंदशहर/खुर्जा। खुर्जा देहात थाने के सामने कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। गाजियाबाद के लोनी निवासी तनवीर परिवार के छह सदस्यों के साथ कार से रविवार रात बदायूं जा रहे थे। अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर खुर्जा देहात थाने के सामने कार का संतुलन बिगड़ा और हादसा हो गया। कार सवार तनवीर, सुरेश व विमल कुमार समेत छह लोग घायल हुए। खुर्जा देहात थाना प्रभारी जयकरण सिं…