बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट हुआ पुलिस प्रशासन, डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट हुआ पुलिस प्रशासन, डीएम और एसएसपी ने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। दिन भर डीएम और एसएसपी एक साथ मिलकर कांवड़ मार्गों का निरीक्षण करते नजर आए।  डीएम सीपी सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने बुलंदशहर से गुलावठी, बीबीनगर, कुचेसर का भृमण करते हुए कावंड़ यात्रा मार्गों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए गुलावठी में लगाये गए कांवड़ शिविर में भी भ्रमण करते हुए की गई व्यवस्था का जायजा लिया।  शिविर संचालक को निर्देशित किया गया कि शिविर में प्लास्टिक के ग्लास एवं अन्य वस्तुओं का उपयोग नहीं किया जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कांवड़ियों को दिए जाने भोजन की भी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। विद्युत के तारो को भी सुरक्षित रूप से कवर्ड कराया जाए। शिविर में लगाये गए चिकित्सा कैम्प में डॉक्टर से आवश्यक दवाओ की उपलब्धता एवं कांवड़ियों को दिए गए उपचार के बारे में जानकारी हासिल की गई। इस अवसर पर हरिद्वार से जल लेकर आये कांवड़ियों से भी की।  ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियो को सतर्क रहेने और शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने व अपनी ड्यू…