बुलंदशहर। डीएम एवं एसएसपी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकारपुर तहसील में सुनी गयी जनसमस्याएं

बुलंदशहर। डीएम एवं एसएसपी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर शिकारपुर तहसील में सुनी गयी जनसमस्याएं
रिपो० रीशू कुमार बुलंदहर/शिकारपुर।  जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, द्वारा संयुक्त रूप से शिकारपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर दोनों अधिकारियों द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।  अन्य फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया इस अवसर पर अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। बुलंदशहर। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित ने डीएम को शिकायती पत्र देकर लेखपाल पर लगाया गलत तरीके से नाप कराने का आरोप बुलंदशहर/शिकारपुर।  तहसील में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में नीरज पुत्र शीशपाल सिंह निवासी गांव बाद थाना अहमदगढ़ अपनी जमीन सम्बन्धित समस्या लेकर डीएम सीपी सिंह, को दिया।  प्रार्थना पत्र नीरज, ने बताया है कि 11 जून को लेखपाल द्वारा उनके खेत में लगी हुई दीवार को गांव के दबंग लोगों से लेखपाल ने सांठ-गांठ कर हमारी जमीन में बनी दीवार को जेसीबी द्वारा तोड़फोड़ कर उखाड़ दिया गया है जबकि पीड़ित ने आरोप लगाया है …