बुलंदशहर। युवक का शव पेड़ से लटका मिला : ग्रामीण ने जताई हत्या की आशंका, शव की नहीं हो सकी पहचान
बुलंदशहर। युवक का शव पेड़ से लटका मिला : ग्रामीण ने जताई हत्या की आशंका, शव की नहीं हो सकी पहचान रिपो० जोगेंद्र सागर बुलंदशहर/सिकंदराबाद। सिकंदराबाद के गांव सरायघासी के जंगलों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक की हत्या कर पेड़ से लटका दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। खेत में लगे शीशम की पेड़ पर लटका मिला शव प्राप्त जानकारी के सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव सरायघासी के जंगल में ग्रामीण दोपहर के समय खेतों की तरफ गए। ग्रामीणों ने देखा कि एक खेत में शीशम की पेड़ से युवक का शव लटका हुआ है। शव की सूचना मिलने पर आसपास के गांव के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। परंतु शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका ग्रामीणों ने बताया कि वह खेतों पर आए तो उन्हें घटना की जानकारी लगी। आसपास क्षेत्र में लोगों को सूचित किया तथा शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। मृतक की उम्र 28 वर्ष के करीब है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को लटकाया गया है। पुलिस…