बुलंदशहर। देश में अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ : शांतिपूर्वक पढ़ी गई नमाज, डीएम-एसएसपी सहित आला अधिकारियों ने दी ईद शुभकामनाएं

ब्यूरो ललित चौधरी

बुलंदशहर/सिटी। जिले भर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक पढ़ी गई। देश में अमन-चैन की दुआ के लिए हजारों हाथ उठे।

शहर काजी मौलाना जैनुल आबिदीन ने ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा कराई। इसके बाद मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, उसके बाद फिर कुर्बानी का दौर शुरू हो गया। चांद रात से ही लोग बकरीद को लेकर उत्साहित रहे। 

रविवार सुबह मस्जिदों और ईदगाह के आसपास कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए। ईदगाह पर हजारों की संख्या में नमाजी नमाज अदा करने पहुंचे। अल्ला की फरमानी करते हुए कुर्बानी अता की। एक दूसरे के घरों पर जाकर बकरीद की खुशियों का इजहार किया। घरों में पकवानों की सुगंध छाई रही।

सड़क पर पढ़ी गई नमाज

संख्या अधिक होने के कारण नमाजियों को सड़क पर मुसल्ला बिछाना पड़ा और उन्होंने प्रशासन-पुलिस की अपील को नहीं माना। ऐसे में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने के सरकार के निर्देशों का पालन नहीं हो सका। इसके अलावा जिन्हें ईदगाह में या बाहर सड़क पर जगह नहीं मिली तो उन्होंने जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में जाकर नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।

डीएम-एसएसपी सहित आला अधिकारियों ने दी ईद शुभकामनाएं

डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार सहित आला अधिकारियों ने भी निगरानी बनाए रखी और अंसारी रोड पर नगर पालिका बुलन्दशहर द्वारा शिविर लगाकर लोगों को मुबारकबाद दी। नमाज अदा करके अपने घरों का जाते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की शुभकामनाएं दी। माल, पार्क, सार्वजनिक स्थलों पर भारी भीड़ रही। बच्चे, युवा मनोरंजन के लिए पहुंचे। सिनेमाघर एवं मल्टीप्लेक्स में भी भीड़ पहुंची।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 प्रशान्त कुमार, एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा, एएसपी शशांक सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0