बुलंदशहर। देश में अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ : शांतिपूर्वक पढ़ी गई नमाज, डीएम-एसएसपी सहित आला अधिकारियों ने दी ईद शुभकामनाएं
बुलंदशहर। देश में अमन-चैन की दुआ को उठे हजारों हाथ : शांतिपूर्वक पढ़ी गई नमाज, डीएम-एसएसपी सहित आला अधिकारियों ने दी ईद शुभकामनाएं ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर/सिटी। जिले भर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज शांतिपूर्वक पढ़ी गई। देश में अमन-चैन की दुआ के लिए हजारों हाथ उठे। शहर काजी मौलाना जैनुल आबिदीन ने ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा कराई। इसके बाद मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, उसके बाद फिर कुर्बानी का दौर शुरू हो गया। चांद रात से ही लोग बकरीद को लेकर उत्साहित रहे। रविवार सुबह मस्जिदों और ईदगाह के आसपास कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए। ईदगाह पर हजारों की संख्या में नमाजी नमाज अदा करने पहुंचे। अल्ला की फरमानी करते हुए कुर्बानी अता की। एक दूसरे के घरों पर जाकर बकरीद की खुशियों का इजहार किया। घरों में पकवानों की सुगंध छाई रही। सड़क पर पढ़ी गई नमाज संख्या अधिक होने के कारण नमाजियों को सड़क पर मुसल्ला बिछाना पड़ा और उन्होंने प्रशासन-पुलिस की अपील को नहीं माना। ऐसे में सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने के सरकार के निर्देशों का पालन नहीं हो सका। इसके अलावा जिन्हें ईदगाह में या बाहर सड़क पर जगह नहीं मिली तो…