CBSE Toppers - 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट हुआ जारी, पढ़िए यूपी टॉपर्स की कहानी

CBSE Toppers - 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट हुआ जारी, पढ़िए यूपी टॉपर्स की कहानी
ब्यूरो डेस्क, समाचार दर्पण लाइव CBSE Board Result: सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित हुए. इस बार भी लड़कियों ने बाजी मार ली है. बुलंदशहर में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा तान्या सिंह ने 100% मार्क्स पाकर टॉप किया है। वही बरेली की गार्गी ने 10वीं की परीक्षा में 100% मार्क्स पाकर इतिहास रचा है। आइए जानते हैं इन टॉपर्स की कहानी और उनके सपने.... तान्या सिंह ने लाए 500 में 500 नंबर सीबीएसई बोर्ड की 12वीं में इस साल बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 500 में 500 अंक प्राप्त किया. तान्या सिंह को इंग्लिश, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, इकोनॉमिक्स और म्यूजिक में शत प्रतिशत अंक मिले हैं. दिल्ली पब्लिक स्कूल के मुताबिक, तान्या सिंह ऑल इंडिया टॉपर हैं. तान्या सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापक और अपने परिजनों को दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्चे के कम नंबर आए.तो वह इस मुकाम को अंतिम मुकाम ना समझे, हताश-निराश ना हो. उन्होंने कहा कि वह टाइम के हिसाब से स्टडी को मेंटेन नहीं करती थी. बल्कि सब्जेक्ट और चैप्टर जब तक कंप्लीट नहीं हो जाता था, तब तक पढ़ाई करती थी. तान्य…