यूपी। बुलंदशहर में सात साल के छात्र की हत्या कर पानी में फेंका, ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम, एक पुलिस कर्मी घायल

यूपी। बुलंदशहर में सात साल के छात्र की हत्या कर पानी में फेंका, ग्रामीणों ने हाइवे पर लगाया जाम, एक पुलिस कर्मी घायल
रिपो० लाल सिंह बुलंदशहर/छतारी। छतारी के शेखपुरा इलाके का रहने वाला 7 वर्षीय छात्र शनिवार को स्कूल से वापस घर नहीं लौटा तो हड़कंप मच गया। परिवार ने छात्र हर्ष की तलाश करने के बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। रविवार की सुबह हर्ष का शव अलीगढ़ में मिलने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।  आनन-फानन में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने हाईवे पर घंटों जाम लगाकर हंगामा किया। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी, ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें एक पुलिसकर्मी चोटिल भी हुआ है। बुलंदशहर के लापता छात्र हर्ष का रविवार दोपहर अलीगढ़ के थाना हरदुआ गंज के पास मिला था। हर्ष की हत्या करके शव को गंग नहर में फेंका गया था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। जैसे ही आज पानी उतरने लगा तो स्थानीय लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पानी निकालकर पड़ताल शुरू की तो छात्र की बेल्ट पर एसआर इंटरनेशनल स्कूल छतारी बुलंदशहर लिखा हुआ था। इसके आधार पर अलीगढ़ पुलिस ने बुलंदशहर छतारी थाने में सूचना दी। सूचना पर डिप्टी एसपी छत…