उत्तर प्रदेश। यूपी में बारिश बनी आफत, बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश। यूपी में बारिश बनी आफत, बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से 16 लोगों की मौत डेस्क, समाचार दर्पण लाइव यूपी/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कल से हो रही जोरदार बारिश लोगों के लिए आफत का कारण बन गई। बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली भी गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई। इस तरह की बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। सुबह से ही यूपी में कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। अब तक उरई में सबसे ज्यादा 62 मिलीमीटर तक बारिश हो हुई है। बता दें कि मरने वाले 16 लोगों में से 4 लोग बांदा के रहने वाले थे। दो लोग फतेहपुर के, और एक-एक व्यक्ति बलरामपुर‚ चंदौली‚ बुलंदशहर‚ रायबरेली‚ अमेठी‚ कौशांबी‚ सुल्तानपुर और चित्रकूट के रहने वाला था। इन सब की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद करने के लिए 4 - 4 लाख रुपये सभी परिजनों को देने के आदेश दिए है। 23 जुलाई तक हो सकती है बारिश बता दें कि बीते 24 घंटे में यूपी में 10 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। जिसमें लखीमपुर खीरी में 60 मिलीमीटर, लखनऊ में 52.3 मिलीमीटर, बाराबंकी में 23 मिलीमीटर, हरदोई में 37.2 मिलीमीटर, कानपुर में 28.4 मिलीमीटर‚ बहराइच और गाजीपुर में 27.6 मिलीमीटर‚ हमीरपुर में 25 मिलीमीटर‚ मुरादाबाद में 14 न…