अलीगढ़ - देलहीगेट। दही हांडी कार्यक्रम में युवतियों से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पांच गिरफ्तार

अलीगढ़ - देलहीगेट। दही हांडी कार्यक्रम में युवतियों से छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पांच गिरफ्तार
ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ अलीगढ़ के देहली गेट क्षेत्र की गली नंबर एक में कृष्ण जन्माष्टमी पर Dahihandi events के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ काे लेकर दो पक्षों के विवाद में पांच लोग गिरफ्तार कर लिए गए जबकि 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। स्‍थिति तनावपूर्ण देखते हुये मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है साथ ही लगातार पुलिस अधिकारी गश्‍त कर रहे हैं।  ये था मामला : देहली गेट क्षेत्र की गली नंबर एक में कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर दही हांडी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी बीच कुछ मुस्‍लिम युवकों ने युवतियों के साथ छेड़खानी कर दी। छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपितों ने तीन युवकों को पकड़कर मस्‍जिद में ले गए और बंद कर पीटा। बचाने आए लोगों पर पथराव किया गया। मामला दो समुदाय का होने के चलते कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। देर रात DIG Deepak Kumar, SSP Kalanidhi Naithani भी फोर्स के साथ देहली गेट थाने पहुंच गए। मौके का भी भ्रमण किया। पुलिस ने मारपीट में घायल हुए पांच युवकों का मेडिकल भी कराया। मामले में करीब 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया…