अलीगढ़ : लोधा में तीन साथियों ने पार्टी की और सो गए, आंख खुली तो एक का शव पेड़ पर लटका मिला

अलीगढ़ : लोधा में तीन साथियों ने पार्टी की और सो गए, आंख खुली तो एक का शव पेड़ पर लटका मिला
ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ अलीगढ़ के लोधा में तीन साथियों ने पार्टी की और वहीं सो गए। आंख खुली तो देखा एक साथी का शव पेड़ से लटक रहा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।  लोधा के गांव बढौला हाजी निवासी विकास (22 वर्ष) पुत्र अमीर चंद बुधवार दोपहर में अपने दो दोस्तों बढौला हाजी निवासी सेंटी उर्फ पुष्पक एवं भरतपुर निवासी बबलू के साथ कस्बा लोधा के जंगलों में बंबा की पटरी के किनारे पार्टी मनाने गया था।  जहां तीनों दोस्तों ने दोस्तों ने कस्बा से एक पेटी बीयर एवं बिरियानी खरीदा फिर बंबा किनारे श्रीपाल शर्मा के खेत में तीनों ने पार्टी की। शाम को दोस्तों की नींद खुली तो देखा विकास का शव पेड़ से लटक रहा था। मामले की सूचना उसके साथी सेंटी ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तब एक साथी मृतक के शव को रास्ते में खींच रहा था, पुलिस को देखते ही अलग हट गया। पूछताछ में दोनों साथी बवलू एवं सेंटी ने पुलिस को बताया कि तीनों दोस्त पार्टी कर रहे थे।  पार्टी के बाद नशा हो जाने पर सेंटी और बबलू खेत में सो गये, जब आंख खुली तो देखा विकास का शव पेड़ से लटक रहा था। जिंदा होने के…