बुलंदशहर। तलाकशुदा महिला का नाले में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
बुलंदशहर। तलाकशुदा महिला का नाले में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर/पहासू। बुलंदशहर जिले से दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बेरहमी से एक महिला की हत्या कर शव को पास के ही नाले में फेंक दिया। वही मृतक महिला के गले में मोबाइल चार्जर व सिर में चोट के निशान मिले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मामला बुलंदशहर जिले के पहासू कस्बे का है। जहां इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती का शव नाले में मिला। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या करके किसी ने शव नाले में फेंक दिया था। मृतक की पहचान कासव के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक युवती शादी शुदा थी जिसका तीन साल पहले तलाक हो चुका था। वही अब वह अपने मायके में ही रह रही थी। वही पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो पाएगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बुलंदशहर। चोरों का सरताज अपने साथी और कबाड़ी के साथ गिरफ्तार , 43 केस दर्ज फिर भी नहीं छोड़ी वाहन चोरी द…