बुलंदशहर। संदिग्ध हालात आम के पेड़ से लटका मिला गैंगरेप पीड़िता के भाई का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बुलंदशहर। संदिग्ध हालात आम के पेड़ से लटका मिला गैंगरेप पीड़िता के भाई का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
ब्यूरो ललित चौधरी यूपी के बुलंदशहर में एक गैंगरेप पीड़िता के भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है परिवार ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। बुलंदशहर/आहार। बुलंदशहर में एक गैंगरेप पीड़िता के भाई का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये मामला यहां के थाना आहार क्षेत्र के गांव का है।  परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। इसके साथ ही गले पर भी चोट के निशान है मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में लग गई है। गैंगरेप पीड़िता के भाई का शव मिला खबर के मुताबिक मृतक युवक की बहन के साथ 13 अगस्त को गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई तहरीर में परिजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। परिवार द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक 20 अगस्त कि सुबह करीब 9 बजे गांव का प्रध…