यूपी। अमरोहा में 24 घंटे के अंदर 60 गायों को हुई मौत, चारा बेचने वाले ताहिर को गिरफ्तार करने की तैयारी, सीएम योगी ने दिया यह आदेश
यूपी। अमरोहा में 24 घंटे के अंदर 60 गायों को हुई मौत, चारा बेचने वाले ताहिर को गिरफ्तार करने की तैयारी, सीएम योगी ने दिया यह आदेश ब्यूरो प्रमुख, समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हस्यमयी परिस्थितियों में 60 गायों की मौत हो गई है। मामले में चारा बेचने वाले ताहिर को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित हो गए है और सीएमओ ने आला अधिकारियों को घटनास्थल पहुंचने को कहा है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक गो आश्रय स्थल में पिछले 24 घंटों में और छह गायों की मौत होने के कारण ही शुक्रवार को मृत गायों की संख्या 60 पहुंच गई। गायों की मृत्यु की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इस घटना की जांच का आदेश दिया था और पशुपालन मंत्री धरम पाल सिंह को अमरोहा पहुंचने का निर्देश दिया था। मंत्री धरम पाल सिंह और पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और आईवीआरआई से पशु विशेषज्ञ और जिला के वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को घटनास्थल पर मौजूद थे। क्या है पूरा मामला इस पर बोलते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार की शाम को गो आश्रय स्थल पर चारा खाने के बाद गायें बीमार पड़ गई और शुक्रवार सुबह तक 60 गायों की मौत हो चुकी है। आपको बता दें कि इस आश्रय स्थ…