उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमियों को नहीं देना होगा जमीन खरीद पर स्टांप शुल्क

उत्तर प्रदेश में महिला उद्यमियों को नहीं देना होगा जमीन खरीद पर स्टांप शुल्क
उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिला उद्यमियों को भी प्रोत्साहित करने की बड़ी योजना बनाई है। प्रदेश सरकार महिला उद्यमियों से छोटी फैक्ट्री या फिर लघु उद्योग की स्थापना के लिए खरीदी जाने वाली जमीन पर सटांप शुल्क नहीं लेगी। यानी उनके लिए जमीन खरीद के लिए स्टांप शुल्क फ्री किया गया है। यूपी डेस्क, समाचार दर्पण लाइव उत्तर प्रदेश सरकार ने एमएसएमई नीति के तहत की सभी उद्यमियों के लिए रियायतों का पिटारा खोलने का फैसला किया है। इसमें भी उद्यमियों के साथ पूर्वांचल और बुंदेलखंड में निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास किया गया है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था 80 लाख करोड़ रुपये (एक ट्रिलियन डालर) बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही योगी आदित्यनाथ सरकार औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए नई एमएसएमई नीति को और आकर्षक बनाने जा रही है रियायतों और सुविधाओं का पिटारा तो सभी वर्ग के छोटे उद्यमियों के लिए खोला जा रहा है महिला उद्यमियों के लिए विशेष प्रविधान किए जा रहे हैं महिला उद्यमियों को प्रदेश में कहीं भी जमीन खरीदने पर स्टांप शुल्क नहीं देना होगा जनवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट योगी आदित्यनाथ सरकार जनवरी, 20…