अलीगढ़। नारायण सेवा संस्थान मनाएगा आत्मीय स्नेह मिलन एवम् भामाशाह सम्मान, भजन संध्या समारोह
अलीगढ़। नारायण सेवा संस्थान मनाएगा आत्मीय स्नेह मिलन एवम् भामाशाह सम्मान, भजन संध्या समारोह ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ दिव्यांग अनाथ निर्धन एवम् वंचितजनों की सेवा में सदेव सेवारत नारायण सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा आत्मीय स्नेह मिलन भामाशाह सम्मान एवम् भजन संध्या का आयोजन मधुबन गेस्ट हाउस नियर त्यागी हॉस्पिटल आगरा रोड अलीगढ़ में दिनांक 18/9/2022 को शाम 5:30 से किया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष सेवक प्रशांत भैया जी ने बताया कि अलीगढ़ में इस आयोजन में सभी भामाशाहो का सम्मान किया जाएगा. संस्थान द्वारा दिव्यांग बंधुओ को स्वावलंबी बनाने हेतु निशुल्क कंप्यूटर सिलाई मोबाइल सुधार मेहंदी सहित विभिन्न स्व रोजगार पशिषण भी चल रहा है।