अलीगढ़। इगलास : सरकारी स्कूल की छत गिरी, 13 बच्चे दबे, तीन की हालत गंभीर
अलीगढ़। इगलास : सरकारी स्कूल की छत गिरी, 13 बच्चे दबे, तीन की हालत गंभीर ब्यूरो डेस्क, अलीगढ़ अलीगढ़ की तहसील इगलास क्षेत्र के कस्बा बेसवां स्थितकन्या प्राथमिक विद्यालय बेसवां नंबर 3 की छत भरभरा गिर गई। हादसे में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। अलीगढ़ :- की तहसील इगलास क्षेत्र के कस्बा बेसवां स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय बेसवां नंबर तीन की छत भरभरा गिर गई। कस्बा बेसवां स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में शुक्रवार को शिक्षण कार्य चल रहा था। इस दौरान करीब 12:45 बजे एक कक्षा की छत भरभरा कर गिर गई। मलवे में कक्षा में पढ़ रहे 13 बच्चे दब गए। शिक्षकों व स्थानीय लोगों ने बच्चें को मलबे से निकाल कर उपचार के लिए भर्ती कराया है। तीन बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के समय कक्षा में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। हादसे के समय कक्षा से बाहर थीं शिक्षिका बेसवां के मुहल्ला होली गेट में कन्या प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन बना हुआ है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12:45 बजे विद्यालय में शिक्षण कार्य चल रहा था। इस दौरान कक्षा पांच की शिक्षका गीता कक्षा से बाहर किसी कार्य से गई थी। कक्षा में 13 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान कमरे की गाडर…