अलीगढ़। अतरौली के एसडीएम से नाराज डीएम ने जानिए क्या कहा
अलीगढ़। अतरौली के एसडीएम से नाराज डीएम ने जानिए क्या कहा अभिषेक चौधरी( ब्यूरो अलीगढ़) आइजीआरएस के शिकायत निस्तारण में अतरौली तहसील जिले में सबसे फिसड्डी है। अक्टूबर की रैंकिंग में प्रदेश भर की 350 तहसीलों में अतरौली को 345वां स्थान मिला है। खैर को 229, गभाना को 239, इगलास को 294 व कोल को 319वीं रैकिंग मिली है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। अतरौली एसडीएम को कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए हैं। एडीएम स्तर के अफसरों को भी लापरवाही पर एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। आइजीआरएस में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई सितंबर में आइजीआरएस की रैंकिंग में जिले का स्थान 59वें नंवर पर था। अक्टूबर की रैकिंग में 37वां स्थान मिला है। डीएम के प्रयास हैं कि जिले को और बेहतर स्थान मिले। इसको लेकर शुक्रवार को आइजीआरएस की बैठक की। डीएम ने कहा कि आइजीआरएस शिकायत निस्तारण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नोडल अधिकारी विवेक चतुर्वेदी लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करें। शिकायतों का गुणवत्ता परख निस्तारण सरकार की प्राथमिकता में शामिल हैं। आइजीआरएस में पंचायती राज की ह…