अलीगढ़ | हरदुआगंज थाना प्रभारी ब्रजपाल या रामवकील, बोर्ड देख दुविधा में फरियादी

अलीगढ़ | हरदुआगंज थाना प्रभारी ब्रजपाल या रामवकील, बोर्ड देख दुविधा में फरियादी
डेस्क, समाचार दर्पण लाइव हरदुआगंज थाने के एसएचओ ब्रजपाल सिंह हैं या रामवकील सिंह...ये हम नहीं थाने फरियाद लेकर थाने में आने वाले फरियादी परेशान होकर अक्सर ये कहते सुने जाते हैं। उनकी दुविधा का कारण थाने में लगा सूचना बोर्ड है। जिसपर अगस्त 2021 में तबादला होने के बाद भी आज तक थाना प्रभारी के रूप में रामवकील सिंह का नाम दर्ज है। इतना ही नहीं एक से डेढ़ साल पहले ट्रांसफर हुए दारोगा भी आज तक इस बोर्ड पर धमक बनाए हुए हैं। अपडेट नहीं किया गया सूचना बोर्ड थाने में फरियादियों को भटकना न पड़े इसके लिए बीते साल एसएसपी ने हल्का इंचार्जों तक को सीयूजी नबंर उपलब्ध कराते हुए थाने में प्रभारी से लेकर हल्का इंचार्ज व बीट इंचार्ज सिपाही तक के नाम व नंबर अंकित कर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे। हरदुआगंज थाने में गेट के ठीक सामने ये सूचना बोर्ड लगाया गया उस समय थाना प्रभारी रामवकील सिंह थे, जिनका 29 अगस्त 2021 को तबादला हो गया था। उसके बाद करीब एक वर्ष राजेश कुमार प्रभारी रहे। अब 22 अगस्त 22 को इंस्पेक्टर ब्रजपाल सिंह ने चार्ज संभाल लिया था। मगर इस बोर्ड की सुध किसी ने नहीं ली। तबादले के बाद भी दारोगाओं …