अलीगढ़। सासनी गेट : साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 27000 रुपये
अलीगढ़। सासनी गेट : साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 27000 रुपये ब्यूरो अभिषेक चौधरी एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी जी भारत को डिजिटल बनाने का प्रयास कर रहे वहीं दूसरी तरफ साइबर ठग आए दिन नए नए तरीकों से आम जनता को ठगने का कार्य कर रहे हैं ऑनलाइन ठगी का ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला अलीगढ़ से सामने आया है जहॉं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एक बुजुर्ग ग्राहक सुभाष चंद सिंघल निवासी आदर्श नगर के खाते से साइबर ठगों ने टीम व्यूवर एप के द्वारा 27,000 रुपये पार कर दिए। सनातन प्रतिभा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णभक्त अभिषेक सक्सैना को जब इस ठगी का पता चला तो उन्होंने मानवता दिखाते हुए बुजुर्ग की सहायता की और तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज करायी। इस बारे में ठगी का शिकार हुए सुभाष चंद जी ने बताया कि उनके वाॅटसप नंबर पर बिजली का भुगतान ना करने पर कनेक्शन काटे जाने का संदेश आया जिससे वो भयभीत हो गए। उस संदेश में कार्यवाही से बचने के लिए एक नंबर पर कॉल करने के लिए कहा गया था जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल कर जानकारी की तो उस नंबर से बताया गया कि गूगल प्ले स्टोर से टीम व्यूवर एप डाउनलोड कर लीजिए और उससे अपना बिल तुरन्त जमा करें अ…