मथुरा | पिता ही निकला बेटी का कातिल, दिल्ली में कत्ल कर मथुरा में फेंकी थी लाश
मथुरा | पिता ही निकला बेटी का कातिल, दिल्ली में कत्ल कर मथुरा में फेंकी थी लाश ब्यूरो, अभिषेक चौधरी मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर लाल रंग के ट्रॉली बैग में मिला शव नई दिल्ली की आयुषी यादव (21) का निकला. रविवार को मृतका की मां और भाई ने शव की पहचान की. पुलिस के मुताबिक आयुषी का मर्डर ऑनर किलिंग का मामला है. पिता ने ही बेटी को गोली मारी थी और फिर शव को सूटकेस में रखकर मथुरा के राया इलाके में फेंक आया था. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है एसपी सिटी एमपी सिंह का कहना है कि युवती 17 नवंबर को सुबह घर से निकली थी. दूसरे दिन यानी 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर एक ट्रॉली बैग में उसका खून से लथपथ शव मिला था. युवती के सिर, हाथ और पैरों में चोट के निशान थे और छाती में गोली मारी गई थी. मथुरा पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के लिए 8 टीमें लगाई थीं. पुलिस की टीमें युवती की पहचान के लिए गुरुग्राम, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, नोएडा और दिल्ली तक पहुंचीं. बदरपुर इलाके में मिला युवती का घरपुलिस के मुताबिक, लगातार जारी छानबीन में लावारिस शव की पहचान आयुषी यादव पुत्री नितेश यादव निवासी गली नंबर-65, गांव मोड़बंद, थाना बदरपुर (दिल्ली) के…