उत्तर प्रदेश। मथुरा पुलिस का बयान साहब गाँजा तो चूहे खा गए
उत्तर प्रदेश। मथुरा पुलिस का बयान साहब गाँजा तो चूहे खा गए निखिल शर्मा मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस का अजब-गजब कारनामा सामने आया है।यहां पुलिस पर 6 क्विंटल गांजा गायब करने का आरोप लगा है। पुलिस ने कई मामलों में 581 किलो गांजा जब्त किया था।कोर्ट के पूछे जाने पर पुलिस ने हैरान कर देने वाला जवाब दिया। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि 581 किलो गांजा चूहे खा गए। शेरगढ़ पुलिस ने 386 किलो गांजे की खेप को पकड़ा था। वर्ष 2018 में हाईवे थाना पुलिस ने 195 किलो गांजे की खेप के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। गांजे की खेप को सील मुहर के साथ थाने के मालखाने में जमा करवा दिया गया था। इसी में से नमूने के तौर पर कुछ गांजे को अदालत में आरोपियों के साथ पेश किया गया था। गांजे की तस्करी में संलिप्त इन सभी आरोपियों का ट्रायल एडीजे सप्तम संजय चौधरी की अदालत में चल रहा है।इस बीच अदालत ने थाने के मालखाने में जमा गांजे के सील मोहर पैकेट भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश हाईवे और शेरगढ़ थाना प्रभारियों को दिए। शेरगढ़ और हाईवे थाना प्रभारियों ने अदालत में पेश रिपोर्ट में कहा कि थाने के मालखाने में रखे हुए गांजे को चूहे खा गए हैं।लिहाजा गांजे की खेप को अदालत क…