अलीगढ़ में आरएसएस के नगर कार्यवाह को कार सवारों ने मारी गोली, पुलिस कर रही मामले की जांच

अलीगढ़ में आरएसएस के नगर कार्यवाह को कार सवारों ने मारी गोली, पुलिस कर रही मामले की जांच
DESK SDLIVE अलीगढ़ में RSS के नगर कार्यवाहक को देर रात बोलेरो सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। नगर कार्यवाहक दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। तभी मडराक टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और तीन फायर किए। कार्यवाहक ने बाइक छोड़कर खेत की तरफ भागे इस दौरान उनकी पीठ में एक गोली लगी। गोली उनके पीठ में लगकर रीढ़ की हड्डी में फंसी है। घटना की जानकारी उन्होंने अपने भाई को फोन पर दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना मडाराक थाना क्षेत्र की है। बदमाशों ने ओवरटेक करके रोकी बाइक मडराक थाना क्षेत्र के रहने वाले नवनीत कुमार मडराक के दाऊजी नगर के RSS नगर कार्यवाहक हैं। उसकी सासनीगेट थाना क्षेत्र के हाथरस अड्डे में पालतू पशुओं की दुकान भी है। हर दिन की तरह वह शुक्रवार को अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहे थे। देर रात लगभग 12 बजे वह मडराक के मुकुंदपुर गांव के नजदीक टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से एक बोलेरो ने उन्हें ओवरटेक किया और रोक लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कार से दो…