लूडो में खुद को हार गई 2 बच्चों की मां, रहने लगी मकान मालिक के साथ

लूडो में खुद को हार गई 2 बच्चों की मां, रहने लगी मकान मालिक के साथ
ब्यूरो, अभिषेक चौधरी महाभारत में द्रौपदी को उसके पांच पतियों ने जुए में दांव पर लगा दिया था और हार गए थे। ये कहानी बच्चा-बच्चा जानता है। जुए की लत कितनी खराब है इससे हम सब वाकिफ हैं। कोई भी गेम जब पैसा लगाकर खेला जाए तो नतीजा हमेशा बुरा ही होता है। यूपी के प्रतापगढ़ में रहने वाली एक महिला सुर्खियों में हैं। लूडो खेलने के चक्कर में उसने खुद को दांव पर लगा दिया और हार गई। अब वो मकान मालिक के साथ रह रही है। पूरी कहानी जानकर चक्कर खा जाएंगे।  प्रतापगढ़ में रहने वाली एक महिला को लूडो खेलने का चस्का लग गया था। वो पति की गैर मौजूदगी में मकान मालिक के साथ पैसे लगाकर लूडो खेलती थी। वो हर बार हार जाती थी। पति परदेस से कमाकर पैसे भेजता था और यहां वो इसे जुए में हार जाती थी। एक दिन जब सारा पैसा खत्म हो गया तो दो बच्चों की मां ने लूडो गेम में खुद को दांव पर लगा दिया। ये गेम मकान मालिक जीत गया और उसे महिला मिल गई। पति को जब पता चला तो आनन-फानन में लौटा, लेकिन... इस बात की जानकारी होने पर बेचारा पति घर लौटा। पत्नी को वापस पाने के लिए पुलिस थाने का चक्कर लगा रहा है। लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वो अ…