झाड़ियों में लावारिस मिली नवजात, SHO की पत्नी ने स्तनपान कराकर बचाई जान
झाड़ियों में लावारिस मिली नवजात, SHO की पत्नी ने स्तनपान कराकर बचाई जान SDLive News कभी-कभी ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती हैं, जिससे लगता है कि अभी भी इंसानियत जिंदा है। ताजा मामला दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा का है। ग्रेटर नोएडा में एसएचओ की पत्नी ने झाड़ियों में मिली नवजात को स्तनपान (Breast Feeds) कराकर उसकी जान बचाई। एसएचओ की पत्नी ने अपील कि लोग ऐसा न करें। अगर देखभाल करने के लिए असमर्थ हैं तो उन्हें अनाथालय या फिर किसी एनजीओ को दे दें। 20 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके की झाड़ियों में एक नवजात मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो नवजात एक कपड़े में लिपटी पड़ी थी। ठंड ज्यादा होने के कारण उसकी हालत बहुत गंभीर हो गई थी। पुलिस उसको थाने ले आई थी। बच्ची भूख से काफी रो रही थी। पुलिस को पता था कि मां के दूध से बच्ची शांत हो सकती है। इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। तभी थाना नॉलेज पार्क प्रभारी विनोद सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बच्ची को स्तनपान कराने की इच्छा जताई। मां के दूध को पीते ही बच्ची ने रोना बंद कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्ची अब ठीक है। उसको एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची को लावारिस छोड़ने वालों का …