चौकी के बगल में कॉन्स्टेबल मोहम्मद जफर पेड़ के नीचे लगाते हैं पाठशाला, बच्चों को देते हैं फ्री शिक्षा

चौकी के बगल में कॉन्स्टेबल मोहम्मद जफर पेड़ के नीचे लगाते हैं पाठशाला, बच्चों को देते हैं फ्री शिक्षा
SDLive News यूपी पुलिस की छवि से इतर गोंडा पुलिस की ऐसी शानदार अकल्पनीय शक्ल सिपाही मोहम्मद जाफर के रूप में दिखती है जो ड्यूटी खत्म करने के बाद रोजाना एक घंटे गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाते हैं. जिले के अंतिम छोर की सूदूर चचरी पुलिस चौकी के बगल रोजाना पुलिस सर की पाठशाला पेड़ के नीचे लगती है. यहां एक घंटे बच्चे मैथ-साइंस समेत अन्य सब्जेक्ट की पढ़ाई मो. जाफर सिपाही से करते हैं. पुलिस सर की इस पाठशाला में कक्षा 1 से 10 तक के बच्चे ट्यूशन लेते हैं. इतना ही नहीं इसी पाठशाला में नवोदय स्कूल में एडमिशन लेने की तैयारी वाले भी बच्चे ट्यूशन पढ़ते हैं. आइए जानते हैं इस पाठशाला के बारे में बच्चे और पेरेंट्स क्या कहते हैं. पूरी कहानी यहां पढ़‍िए.  रोजाना ट्यूशन लेने वाले क्लास 7 में पढ़ने वाले करन व शिवानी कश्यप का कहना है कि पुलिस सर बहुत ही शानदार पढ़ाते हैं. यहां की पढ़ाई से उन्हें काफी लाभ मिला है और वह सबको फ्री पढ़ाते हैं. चन्द्रभान सिंह गांव के इसी पाठशाला में पढ़ने वाले 2 बच्चों के परिजन रणवीर सिंह का कहना है कि पुलिस सर रोजाना बच्चों को निशुल्क पढ़ाते हैं. वहीं सिपाही मो. जाफर का कहना है कि अपनी ड्यूट…