पुलिस ने फर्जी एनडीपीएस में बना दिया आरोपी, दारोगा और 2 कॉन्स्टेबल पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश
पुलिस ने फर्जी एनडीपीएस में बना दिया आरोपी, दारोगा और 2 कॉन्स्टेबल पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश SDLive News उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मादक पदार्थ के साथ फर्जी गिरफ्तारी के मामले में कोर्ट ने एक दारोगा और दो कॉन्स्टेबल पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा कोर्ट ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखते हुए कहा है कि जिले की पुलिस नागरिकों के मूल अधिकारों का गंभीर रूप से हनन कर रही है। आरोपी को अब जमानत पर रिहा कर दिया गया है। गरीब ऑटो चालक को गिरफ्तार करके बना दिया नशे का सौदागर मिर्जापुर जिले के इमामबाड़ा निवासी ऑटो चालक सुलेमान को पुलिस ने 29 जून 2021 की रात में पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने कटरा कोतवाली में एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके आनन-फानन में कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने अदालत में बताया कि सुलेमान प्रतिबंधित अल्प्राजोलम पाउडर की बिक्री करता है। पुलिस द्वारा दर्ज फर्जी केस की वजह से सुलेमान 6 महीने तक जेल की चाहदीवारी में कैद रहा। सुलेमान के जेल जाने के 10 दिन बाद इसकी सूचना घरवालों को मिली थी। जिसके बाद किसी तरह से जमानत पर रिहा हुआ। सुलेमान की मां का आरोप है कि जेल से रिहा होने के बाद सुलेमान की दिमागी हालत खराब हो गई…