शिक्षा का मंदिर बना जंग का अखाड़ा शिक्षा देने वाली शिक्षिकाएं आपस में भिड़ी,जमकर हुई मारपीट वीडियो वायरल, देखें वीडियो
शिक्षा का मंदिर बना जंग का अखाड़ा शिक्षा देने वाली शिक्षिकाएं आपस में भिड़ी,जमकर हुई मारपीट वीडियो वायरल, देखें वीडियो SDLive News कासगंज। सहावर विकास खंड के बढ़ारी कलां के प्राथमिक विद्यालय में दोपहर के समय में आपसी कहासुनी के बाद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षा मित्र के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर चप्पलों से प्रहार किया। अन्य शिक्षिकाओं ने बचाव किया। बमुश्किल दोनों अलग हुए। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच बैठा दी है। कासगंज के खंड शिक्षाधिकारी श्रीकांत पटेल, सहावर के खंड शिक्षाधिकारी सचिन यादव की संयुक्त टीम को जांच का जिम्मा सौंपा गया
कासगंज : शिक्षा का मंदिर बना जंग का अखाड़ा शिक्षा देने वाली शिक्षिकाएं आपस में भिड़ी स्कूल में शिक्षिकाओं के बीच जमकर हुई मारपीट दोनों के बीच जमकर चले लात-घूंसे @DmKasganj @gulabdeviup @kasganjpolice pic.twitter.com/a7Gmw8VpBH — समाचार दर्पण लाइव ✵ (@Desk_SDLIVE) December 24, 2022 शनिवार दोपहर के समय प्रधानाध्यापिका बीनेश कुमारी और शिक्षा मित्र साधना के बीच किसी बात पर आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट होने लगी। काफी देर तक दोनों में मारपीट हुई। दोनों एक दूसर…