अलीगढ़ | सरसों की पेराई करते वक्त स्पेलर में फंसा युवक, खून से लथपथ मिला शव
अलीगढ़ | सरसों की पेराई करते वक्त स्पेलर में फंसा युवक, खून से लथपथ मिला शव SDLive News अलीगढ़ में स्पेलर पर काम कर रहे युवक उसमें फंस गया। इससे उसकी मौत हो गई। युवक स्पेलर में सरसों की पिराई करके तेल निकाल रहा था, इस दौरान मशीन में खल फंस गई। जिसके बाद उसने खल निकालने के लिए मशीन में हाथ डाला था। लेकिन खल निकालने के दौरान उसका हाथ मशीन में ही अटक गया और मशीन में फंस गया। चलते स्पेलर में युवक भी पिसता चला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को मशीन से बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मशीन में फंस गया था हाथ का कड़ा नगलाबरी निवासी बॉबी (32) विजयगढ़ के लवकुश चौराहे स्थित एक तेल के स्पेलर पर काम करता था। बॉबी पिछले लगभग दो सालों से स्पेलर मालिक बंटी गुप्ता के यहां काम कर रहा था। शनिवार शाम लगभग 4 बजे के आसपास वह मशीन में खल से तेल निकाल रहा था। तेल निकालने के दौरान खल मशीन में फंस गई थी, जिसे निकालने के लिए बॉबी ने मशीन में हाथ डाला था। लेकिन उसके हाथ में स्टील का कड़ा था, जो मशीन में हाथ डालने के दौरान अंदर फंस गया। कड़ा फंसने के कारण बॉबी अपना हाथ बाहर नहीं खींच पाया और मशीन में फंसता चला गया, जिसके कारण उसक…