ढाई लाख का इनामी 'बद्दो' इंस्टाग्राम पर फिर हुआ एक्टिव:पूर्व DGP बृजलाल सिंह के खिलाफ डाली पोस्ट; 4 साल से मेरठ पुलिस पकड़ नहीं सकी

ढाई लाख का इनामी 'बद्दो' इंस्टाग्राम पर फिर हुआ एक्टिव:पूर्व DGP बृजलाल सिंह के खिलाफ डाली पोस्ट; 4 साल से मेरठ पुलिस पकड़ नहीं सकी
SDLive News मेरठ से पुलिस कस्टडी से फरार चल रहे ढाई लाख के इनामी मोस्ट वांटेड बदन सिंह 'बद्दो' ने मंगलवार को पूर्व डीजीपी बृजलाल सिंह के खिलाफ फिर इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली है। पूर्व डीजीपी बृजलाल सिंह इस समय भाजपा के टिकट पर राज्यसभा सांसद हैं। 2019 से फरार चल रहे बदन सिंह को मेरठ पुलिस पकड़ नहीं सकी है। पिछले 4 सालों से फरार चल रहा बद्दो बार-बार सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने होने का अहसास कराता रहता है। लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही। उसने करीब 8 महीने पहले भी ऐसी ही एक पोस्ट शेयर की थी। इस बार बद्दो ने पूर्व डीजीपी बृजलाल की किताब पर कमेंट किया है। कार्टून शेयर किया, जो चाटुकारिता से तरक्की दिखाता है इस पोस्ट में बद्दो ने एक कार्टून शेयर किया है जो चाटुकारिता से तरक्की को दिखाता है। बद्दो ने पूर्व डीजीपी की किताब के चंद पन्नों को एडिट कर शेयर किया है। साथ ही तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। पूर्व डीजीपी की किताब पर सवाल उठाते हुए बद्दो ने लिखा कि किताब में बृजलाल ने अपने बारे में तमाम कसीदे लिखे हैं लेकिन हकीकत वह है जो वो अपनी पोस्ट में लिख रहा है। इस किताब को इस तरीके से लिखा जाना…