अलीगढ़ में सपा के पूर्व विधायक ने दिया विवादित बयान,बोले-बुर्के पर पाबंदी लगाने वाले को नंगा करके घुमाओ भाजपा नेता बोले, पूर्व विधायक खो चुके मानसिक संतुलन
अलीगढ़ में सपा के पूर्व विधायक ने दिया विवादित बयान,बोले-बुर्के पर पाबंदी लगाने वाले को नंगा करके घुमाओ भाजपा नेता बोले, पूर्व विधायक खो चुके मानसिक संतुलन SDLive News अपने विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चाओं में रहने वाले अलीगढ़ के पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान एक बार फिर अपने विवादित बयान के कारण चर्चा में आ गए हैं। अबकि बार उन्होंने बुर्के पर पाबंदी को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बुर्के पर पाबंदी लगाने वाले को नंगा करके घुमाओ। पूर्व विधायक गुरुवार शाम को एसएसपी से मिलने के लिए अन्य सपाइयों के साथ पुलिस लाइन पहुंचे थे। पुलिस लाइन से निकलने के बाद उन्होंने मुरादाबाद के एक कॉलेज में ड्रेस कोड लागू करने के मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि जब बुर्का प्रतिबंधित करने वाले को नंगा किया जाएगा तो ही उसे मालूम होगा कि बेपर्दा होने का दर्द कैसा होता है। पूर्व विधायक बोले, जाहिल गवार हैं लोग मुरादाबाद के एक कॉलेज में गुरुवार को ड्रेस कोड लागू किया गया था। इसके साथ ही वहां बुरका पहनकर आने वाली छात्राओं को कालेज में प्रवेश नहीं दिया गया था और उन्हें वापस भेज दिया गया था। प्रिंसिपल ने उन्हें बिना बुरके के ड्रेस पहनकर कालेज आने को कहा था। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। बुर्के पर पाबंदी लगाने वाले को नंगा करके घुमाओ:अलीगढ़ में सपा के पूर्…