देखें वीडियो | पासपोर्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर घूस मांग रहा था सिपाही, उतर गई वर्दी

देखें वीडियो | पासपोर्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर घूस मांग रहा था सिपाही, उतर गई वर्दी
रिपो० आलोक मिश्रा उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पासपोर्ट वेरिफिकेश के नाम पर घूस मांगने का वीडियो वायरल हो रहा है। घूस मांगते हुए वीडियो वायरल होने के बाद एसपी आकाश तोमर ने सिपाही को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के एलआईयू आफिस में तैनात सिपाही का पासपोर्ट सत्यापन के लिए घूस मांगने का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर एसपी आकाश तोमर ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर सिपाही के घूस मांगते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। एसपी ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। #UttarPradesh #ViralVideo pic.twitter.com/O12iTBAul4 — समाचार दर्पण लाइव ✵ (@Desk_SDLIVE) January 3, 2023 उन्होंने प्रकरण की जांच करने का निर्देश दिया है। जिले के एलआईयू आफिस में तैनात सिपाही सूरज का पैसा मांगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में सिपाही पासपोर्ट सत्यापन के लिए आवेदक से पैसे की डिमांड करता दिख रहा है। इसमें सिपाही पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर सात सौ देने की बात कहते सुना…