देखें वीडियो: बीजेपी नेता को दरोगा ने थाने में मारे थप्पड़, दुकानदार की पैरवी करने गए थे

देखें वीडियो: बीजेपी नेता को दरोगा ने थाने में मारे थप्पड़, दुकानदार की पैरवी करने गए थे
SDLive News उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीजेपी कार्यकर्ता को दारोगा ने थप्पड़ जड़ दिया. साथ ही दूसरे दारोगा ने भी उससे मारपीट की. जिसके बाद बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया. मामला बर्रा थाने का है. हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी थाने पहुंचे. कार्यकर्ताओं से बात कर दोनों दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए मामला शांत करवाया गया. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जानकारी के अनुसार, सचिन नामक युवक की चाय की दुकान पर कुछ युवकों ने शुक्रवार देर शाम तोड़फोड़ की. जिसकी शिकायत लेकर वह थाने पहुंचा. सचिन बीजेपी का कार्यकर्ता है. जब सचिन थाने पहुंचा तो दारोगा ने उसकी शिकायत सुनने के बाद उल्टा उसे ही थप्पड़ जड़ दिया. बीजेपी कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट की सूचना जब बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हुई तो वे भी थाने पहुंच गए. उन्होंने यहां जमकर हंगामा किया. साथ ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की. BJP नेता को दरोगा ने थाने में मारे थप्पड़, VIDEO:कानपुर में दुकानदार की पैरवी करने गए थे.. #viralvideo #BJP pic.twitter.com/mJs4MHPv0S — समाचार दर्पण लाइव ✵…